उत्तराखण्ड

समय-समय पर होने चाहिए खेलों के आयोजन: बागड़ी

बच्चों ने लगायी दौड़, बेहतर स्वास्थ्य का दिया संदेश

पत्रकार तृप्ति मित्तल की स्मृति पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से वरिष्ट पत्रकार तृप्ति मित्तल की स्मृति में बाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने किया।

चार आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में आर्नव राजपूत, यश्वी, अथर्व सिंह मंजिला, मानस्वी ओली, अनय डोभाल, दक्षा मिश्रा, पारस पार्थ, विदिशा डोभाल पहले स्थान पर रहे।
रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से परेड मैदान में दौड़ प्रतियोगिता हुई। इस दौरान मुख्य अथिति के तौर पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने कहा कि बच्चों को लेकर ये कार्यक्रम काफी अच्छा रहा। बच्चों को दौड़ते हुए देखकर अपने बचपन के दिन याद आ गये।

कहा कि भाग दौड़ की जिंदगी में पत्रकारों ने खेल के लिए अपना समय दिया है। वहीं दौड़ प्रतियोगिता बच्चों के हेल्थ को भी ठीक रखती है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। तीन से पांच बालक वर्ग में अर्णव राजपूत पहले स्थान में आया। वहीं तीन से पांच बालिका वर्ग में यश्वी डसीला प्रथम और आरोही नौटियाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं छह से नौ बालक वर्ग में अथर्व सिंह माजिला प्रथम, प्रणया दूसरे और सरस डिमरी तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं इसी ग्रुप में मानस्वी ओली प्रथम, आहना चमोली दूसरे स्थान पर और आफिया फहीम ने तीसरेे स्थान पर रही। वहीं 10 से 12 वर्ग में अनय डोभाल ने पहला स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग में बालिकाओं में दक्षा मिश्रा प्रथम, अनाया चमोली दूसरे स्थान और मंजिस्ता ओली तीसरे स्थान पर रही।

इसके आलावा 13 से 15 बालक वर्ग में पारस पार्थ पहले स्थान पर रहे। आयुष्मान मांजिला दूसरे और तीसरे स्थान पर आयुष्मान शर्मा रहे। वहीं इसी ग्रुप में बालिका वर्ग से विदिशा डोभाल प्रथम, अकछरा राणा दूसरे और प्रतीक्षा राजपूत तीसरे स्थान पर रही। वहीं इस दौरान बच्चों के अभिभावकों ने भी दौड़ लगाई।
इस अवसर पर इंदिरा नगर की पार्षद मीरा कठैत, भाजपा अंबेडकर मंडल अध्यक्ष अंशिका शर्मा, प्रेस क्लब से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरबान सिंह, कार्यकारिणी सदस्य फहीम तन्हा, मंगेश कुमार, विनोद पुंडीर, अनिल चंदोला, किशोर रावत, केएस बिष्ट, दीपक बर्थवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share