चमोली: रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से स्पोट्स स्टेडियम गोपेश्वर में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान यहा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक स्पर्धाओें का विभिन्न वर्गों में आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश उनियाल ने बताया की स्पर्धाओं का आयोजन संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के चयन के लिये किया गया है। कहा कि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी संकुल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर खेल शिक्षक गजेंद्र सिंह पंवार व मंगला प्रसाद सती मौजूद थे।
Related Articles
पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा उत्तराखण्ड निवास, सीएम ने जुलाई तक तैयार करने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने […]
सीएम धामी ने की सिंचाई विभाग की समीक्षा, इन परियोजनाओं को लेकर दिए निर्देश..
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए। जल स्तर बढ़ाने के लिए बांधों से सिल्ट निकालने और ड्रेजिंग सिस्टम के लिए 02 माह के अन्दर ठोस प्लान […]
देहरादून में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर सभी स्कूलों में 21 जुलाई को छुट्टी, आदेश जारी
राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए राजधानी देहरादून के सभी स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। अपर जिलाधिकारी के द्वारा जारी पत्र में कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूलों में कल […]




