चमोली : चरण पादुका गोथल समिति की ओर से रविवार को डाली लगोला ,जीवन बचाेला अभियान के तहत गंगोलगांव में सुभाष एवं सुमन की शादी में वर-वधू ने फलदार पौधे का रोपण किया। जिसके बाद वर-वधू ने पौधे के संरक्षण का संकल्प भी लिया। समिति के व्यवस्थापक श्री सुधीर तिवारी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पौध रोपण के बाद संरक्षण की भावना को जागृत करना है। कहा कि वर्तमान में पौधों के रोपण के बाद संरक्षण की प्रवृत्ति समाप्त हो रही है। जिसे देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला प्रचारक राहुल योगेश राणा और रमन राणा आदि मौजूद थे।
Related Articles
पेड़ के गिरने से आवासीय मकान हुआ क्षतिग्रस्त
गौचर (प्रदीप लखेड़ा) : जिले के गांव बमोथ में बीती रात हुई भारी बारिश के चलते पेड़ के गिरने से गौरव पुरोहित का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी सूचना मकान मालिक गौरव पुरोहित द्वारा ग्राम प्रधान व राजस्व उप निरीक्षक बमोथ को दी गई है। मकान मालिक गौरव पुरोहित ने बताया कि बीती रात को […]
मुख्यमंत्री ने बैटमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
देहरादून : उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित उत्तराखण्ड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता 21 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं बैडमिंटन खेल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने मौजूद सभी खिलाड़ियों को उनके भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा […]
एसपी अजय गणपति की अभिनव पहल, पुलिस लाइन में युवाओं को कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा का दिया जाएगा प्रशिक्षण, यहाँ कराएँ रजिस्ट्रेशन..
चम्पावत : एसपी अजय गणपति ने एक अभिनव पहल शुरू की है जिसमे पुलिस लाइन में युवाओं को कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा का दिया जाएगा प्रशिक्षण। पुलिस लाईन चम्पावत में कराया जायेगा पुलिस आरक्षी (पुरुष) तथा पीएसी/आईआरबी (पुरुष) भर्ती परीक्षा 2024 की शारीरिक परीक्षा का पूर्वाभ्यास। पूर्वाभ्यास में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों का जनपद […]


