चमोली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने जनपद भ्रमण के दौरान मंगलवार को माँ सती अनुसूया के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। त्रिवेंद्र रावत के मंडल घाटी में पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में स्वीकृत मंदिर में प्रार्थना हाॅल निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अनुसूया मंदिर में तीर्थाटन और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों ने मंदिर को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग की है। कहा कि पूर्व में हुई घोषणा पर भी वर्तमान तक कार्य शुरु नही हो सका है। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने मामले में कार्रवाई करने के लिये संबंधित से वार्ता कर सड़क निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री नवल भट्ट, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, रिपुदमन सिंह रावत, पृथ्वीराज चैहान, शमशेर सिंह, विक्रम सिंह बर्तवाल, भागीरथी कुंजवाल, कला पाठक आदि मौजूद थे।
Related Articles
राज्यपाल के महत्वाकांक्षी योजना “उत्तराखंड सेल” से होगा उत्तराखंड का समग्र विकास
देहरादून / काशीपुर : उत्तराखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ( रिटायर्ड ) गुरमीत सिंह ने आई आई एम काशीपुर के परिसर में ” उत्तराखंड सेल ” का उद्घाटन किया। इसकी परियोजनाओं में तीन क्षेत्रों में विकास के कामो को लेकर राज्य के तीन प्रमुख विश्व विद्यालयों को आई आई एम काशीपुर के साथ […]
पैराग्लाइडिंग – आसमान की उंचाई नापने के लिए तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा, पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण
देहरादून। उत्तराखण्ड का पर्यटन अब तक मुख्य तौर पर धार्मिक और सामान्य पर्यटन तक सीमित था, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार इसमें साहसिक पर्यटन के जरिए नए आयाम जोड़ रही है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इसके लिए पर्यटन विभाग 700 से अधिक युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क कोर्स करवा रहा है। […]
सीएम धामी के विजन को रफ्तार दे रहे एमडी पिटकुल पी.सी. ध्यानी; आधी रात प्रोजेक्ट का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्यदायी संस्था को लगाई कड़ी फटकार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन-सुविधा प्राथमिकता के निर्देशों के तहत देहरादून के आराघर में निर्माणाधीन 132 केवी जीआईएस बिजली घर को लाइन से जोड़ने के लिए धर्मपुर क्षेत्र में चल रहे अंडरग्राउंड केबिल कार्य की हकीकत देर रात सामने आ गई। (function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”); कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर एमडी की नाराजगी प्रबन्ध निदेशक पी.सी. […]




