चमोली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने जनपद भ्रमण के दौरान मंगलवार को माँ सती अनुसूया के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। त्रिवेंद्र रावत के मंडल घाटी में पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में स्वीकृत मंदिर में प्रार्थना हाॅल निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अनुसूया मंदिर में तीर्थाटन और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों ने मंदिर को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग की है। कहा कि पूर्व में हुई घोषणा पर भी वर्तमान तक कार्य शुरु नही हो सका है। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने मामले में कार्रवाई करने के लिये संबंधित से वार्ता कर सड़क निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री नवल भट्ट, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, रिपुदमन सिंह रावत, पृथ्वीराज चैहान, शमशेर सिंह, विक्रम सिंह बर्तवाल, भागीरथी कुंजवाल, कला पाठक आदि मौजूद थे।
Related Articles
जीवित रहते हुए रक्तदान और मृत्यु के बाद देहदान सबसे पुण्य का काम: राज्यपाल
रेसकोर्स में आयोजित किया गया मेगा रक्तदान शिविर 117 बार रक्तदान करने वाले राजेंद्र को राज्यपाल ने किया सम्मानित देहरादून। देवभूमि विकास संस्थान के मेगा रक्तदान शिविर में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पचास बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को पुरस्कृत किया। शिविर में रक्तदान करने वालों से मुलाकात कर उनका […]
मैक्स अस्पताल, देहरादून के डॉक्टरों ने 190 किलो वजन वाली 41 वर्षीय महिला को उन्नत बैरिएट्रिक सर्जरी के माध्यम से दी नई ज़िंदगी
देहरादून: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टर्स ने एक 41 वर्षीय महिला की अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण बैरिएट्रिक सर्जरी को सफलतापूर्वक किया है। महिला का वजन 190 किलो था और वह किशोरावस्था से ही गंभीर मोटापे से पीड़ित थीं। इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व डॉ. विशाल निधि कुलश्रेष्ठ, एसोसिएट डायरेक्टर – जीआई, एमएएस एवं बैरिएट्रिक […]
चमोली की मानसी जूनियर एथिलेटिक्स वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिये चयनित
चमोली : जिले की वाक रेसर मानसी ने गुजरात के नाडियाड़ में आयोजित 20वीं नेशनल फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर लिया है। जिसके बाद मानसी का चयन अब जूनियर एथिलेटिक्स वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिये हो गया है। यह चैम्पियनशिप 1 से 6 अगस्त तक कोलम्बिया में आयोजित की जाएगी। चमोली जिले के […]



