थराली : थराली-बूंगा-गेरुड़ सड़क पर गुरुवार को बूंगा पुल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि अन्य 13 लोग घायल हो गए हैं। तीन घायलों को गम्भीर चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे बोलेरो वाहन थराली से गेरुड़ की ओर जाते वक्त बूंगा पुल के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा। वाहन में 14 लोग सवार थे। वाहन दुर्घटना में वाहन की चपेट में आने से आयुष (6) पुत्र हरीश राम, निवासी कुलसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वाहन में सवार चांदनी, जगमोहन व मोहन प्रसाद को गहरी चोटें आई हैं। जिन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अन्य दस सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।
Related Articles
डाली लगोला ,जीवन बचाेला अभियान के तहत वर-वधू ने रोपा पौधा
चमोली : चरण पादुका गोथल समिति की ओर से रविवार को डाली लगोला ,जीवन बचाेला अभियान के तहत गंगोलगांव में सुभाष एवं सुमन की शादी में वर-वधू ने फलदार पौधे का रोपण किया। जिसके बाद वर-वधू ने पौधे के संरक्षण का संकल्प भी लिया। समिति के व्यवस्थापक श्री सुधीर तिवारी ने कहा कि अभियान का मुख्य […]
आपदा प्रभावितों को खंडूड़ी ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन
आपदा प्रभावितों कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बृहस्पतिवार को कोटद्वार के आपदा से विभन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने नंदपुर,घराट मवाकोट, सत्तीचौड़, ध्रुवपुर, सुखरो, गिवंई स्रोत, बुद्धा गार्डन, बालासौड़ जैसे विभिन्न क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। https://www.livehindustan.com/uttarakhand/bageshwar/story-government-engaged-in-day-and-night-cooperation-with-disaster-affected-8485433.html इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर […]
आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र-छात्राएं होंगी पुरस्कृत, सरकार ने की 64 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत, धन सिंह रावत ने चयनित छात्रों को दी बधाई
देहरादून। आर्म्ड फोर्स द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण 129 छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा सम्मनित किया जाएगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत सरकार ने 64.50 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत कर दी है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग के तौर पर […]


