चमोली: हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित सेवा ही सम्मान सप्ताह के तहत स्वयं सेवकों ने दशोली ब्लॉक के मेड ठेली व पलेठी के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें और वितरित की। बता दें, हंस फाउंडेशन की ओर से संस्थाध्यक्ष भोले महाराज के जन्म सप्ताह को लेकर सेवा ही सम्मान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री के साथ ही स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की जा रही है। बुधवार को संस्था के स्वयं सेवियों ने मेड ठेली व पलेठी के 60 छात्र- छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें व अध्ययन सामग्री दी गई। जबकि सोबन सिंह और थान सिंह को तिरपाल दिया गया। इस मौके पर सुरेंद्र रावत (अंशु), लक्ष्मण सिंह राणा, मनोज बिष्ट, सोहन सिंह, पूजा, मुकेश रावत, धीरज सिंह, हरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, यशवन्त सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
खेल प्रतियोगिताओं में शिशु मन्दिर का रहा दबदबा
चमोली: संकुल देवर-खडोरा की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज माणा घिंघराण में किया गया। प्रतियोगिताओं में आयोजित स्पार्धाओं में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। प्राथमिक बालक वर्ग खो-खो व कब्बडी में सरस्वती शिशु मन्दिर के भैयाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही मानचित्र में आर्यन, बालिका वर्ग की 50 […]
प्रदेश सरकार का बजट विकास को देगा रफ्तार: निशंक
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताया है। डॉ निशंक ने कहा कि बजट में किए प्रावधान दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनने के मार्ग पर निर्णायक रूप में आगे बढ़ रही है। आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय […]
मैक्स अस्पताल, देहरादून ने विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस पर बढ़ाई जागरूकता
देहरादून: विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस के अवसर पर, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने हड्डियों के स्वास्थ्य, शीघ्र निदान और ऑस्टियोपोरोसिस से निपटने के लिए निवारक रणनीतियों के बारे में जागरूकता की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला। ऑस्टियोपोरोसिस एक गंभीर लेकिन अक्सर अनदेखी की जाने वाली स्थिति है, जो हड्डियों को कमजोर करती है और फ्रैक्चर […]



