राजनीति

अबकी बार 60 पार का नारा युवा मोर्चा करेगा साकार: तेजस्वी

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य दून दौरे पर

संवाददाता

देहरादून, 20 दिसंबर।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने जिलों के अध्यक्ष,  महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलो और मंडलो के सोशल मीडिया प्रभारी की बैठक ली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा कि मैं आजकल में देशभर में प्रवास कर रहा हूं और हर प्रवास पर कार्यकर्ताओं से मिल रहा हुं लेकिन जैसे कार्यकर्ता हमारे युवा मोर्चा में उस प्रकार के कार्यकर्ता देश की किसी पार्टी में नहीं है। हम जो भी काम कर रहे हैं उस काम को हमें पूरे मन से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम पार्टी में लेने के लिए नही देने के लिए आये है क्योंकि ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता। हम अपनी जवानी पार्टी को दे रहे हैं जो वापस नही आती। इसलिए अपने काम को ऐसा करें कि पार्टी हमेशा आपके काम को याद रखें। उन्होंने कहा कि हमें अपने बूथ को मजबूत करना है।

तेजस्वी सूर्य ने कहा कि यहां की सरकार ने बहुत काम किये हैं। उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में कई अन्य राज्यों के साथ विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बना रही है।  अबकी बार 60 पार के नारे को युवा मोर्चा साकार करेगा। कहा कि सिर्फ सेल्फी खींचना ही सोशल मीडिया में काम करना नहीं होना चाहिये। हमें अपनी सरकार के कामो को अधिक से अधिक उनका सोशल मीडिया में प्रचार करना चाहिए कैसे हम बूथ लेवल में और मजबूत होंगे इस पर काम करने की आवश्यकता है।

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीजेपी को छोड़ सभी पार्टी हिन्दू विरोधी पार्टी है और देश में बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो हिन्दू विरोधी नहीं है और भारत की क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करती है और प्रचार करती है। बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जिसमे एक बूथ अध्यक्ष देश का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के पास 2 साल से फुल टाइम अध्यक्ष नहीं है।

कुन्दन लटवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज पूरे देश की युवाओं की दिल की धड़कन उत्तराखंड में पधारे हैं, मैं उनका पूरे प्रदेश के युवाओं की ओर से स्वागत करता हूं।  अबकी बार हम 60 पार के नारे को पूरा करेंगे।  भाजपा के संगठन महामंत्री अजय ने कहा कि कार्यकर्ता और कार्यक्रम एक दूसरे के बिना नहीं हो पाते। दोनों की एक दूसरे की जरूरत है। पहले युवा मोर्चा के अध्यक्ष आज हमारे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि आज ठीक करेंगे तो कल ठीक होगा। राजनीति में लंबा चलना है तो अपना व्यवहार सही रखें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस बार आप लोगो ने भारतीय जनता पार्टी में नया इतिहास लिखना है। अपने बूथ को मजबूत कैसे करना इस पर काम करना है। ऐसा नेतृत्व आपके सामने है। जिन्होंने अपने कर्तव्य को पूरा करते हुए भाजपा में अपना एक अलग स्थान बनाया है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह , प्रदेश प्रभारी तजेंद्र बग्गा, सहप्रभारी श्रेया सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी  आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share