उत्तराखण्ड

ईगास पर खूूब जमकर खेेला गया भैला, रस्साकसी की हुई प्रतियोगिता

देहरादून। दून विश्वविद्यालय में आज ईगास पर्व का भव्य आयोजन किया गया। राठ जन विकास समिति द्वारा दून विश्वविद्यालय के खेल परिसर में इगास-2023 को भव्य  रूप से मनाया गया। खेल मैदान में सर्वप्रथम मुख्य अथिति दून विश्वविधालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, रजिस्ट्रार मंगल सिंह मंदरवाल आदि का स्वागत किया गया ।

इगास 2023 में सर्वप्रथम भैला पूजन किया गया। जिसके बाद खेल परिसर में लगभग 200 भैलो के साथ प्रवासी राठ परिवारों के साथ मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार मंगल सिंह मंदरवाल के साथ पद्मश्री कन्हैया प्रसाद रतूड़ी, अध्यक्ष शेखरांनद रतूड़ी आदि सहित उपस्थित जन समूह ने भैला खेल में हिस् लिया।

भैला खेलने के बाद रस्सा कस्सी (गैड़ ) की दो समूहो में प्रतियोगिता हुई। जिसके बाद राठ की महिलाओं द्वारा सुन्दर डंग से चौंफला,थाड्या नृत्य से समा बंध गया। चौंफला नृत्य के बाद देव पूजन किया कर देव आह्वान किया गया और सामूहिक नृत्य किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अथिति द्वारा समिति द्वारा इतने विशाल रूप में भव्य रूप से ईगास का आयोजन करने की सराहना की गई। समिति का अपनी संस्कृति, साहित्य और लोक परमपाओं के संवर्धन के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा गया।

इस अवसर पर समिति के अश्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी, महासचिव पुरुषोत्तम ममगाइ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, पद्मश्री कन्हैया प्रसाद रतूड़ी,. वीना रतूड़ी, मातबार सिंह कंडारी, महेश खांकरियल, दरवान सिंह रावत, डीएस नेगी, सह सचिव राकेश खांकरियल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share